आठ चीते भारत ले जाने के लिए नामीबिया पहुंचा विशेष बी747 विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

विंडहोक (नामीबिया)। भारत के मध्य प्रदेश में कुनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए यहां से आठ चीते ले जाने के वास्ते एक विशेष बी747 विमान नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंच गया है। भारत में 1950 के बाद से चीतों के विलुप्त होने के बाद उन्हें फिर से वहां भेजा जा रहा है। चीतों को ले जाने के लिए भेजे गए विमान में विशेष व्यवस्था की गयी है। विंडहोक में भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘बाघ की भूमि भारत में सद्भावना राजदूतों को ले जाने के लिए वीरों की भूमि में एक विशेष विमान पहुंच गया है।’’ चीतों के अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण की परियोजना के तौर पर एक मालवाहक विमान से आठ चीते 17 सितंबर को राजस्थान के जयपुर पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने निवेश के अवसर तलाशने के लिए उद्योगों को दिया न्योता

भारतीय वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि चीतों को हवाई यात्रा के दौरान खाली पेट रहना होगा। लंबी दूरी की यात्रा में यह एहतियात बरतना आवश्यक है क्योंकि इससे पशुओं को मिचली जैसी दिक्कत हो सकती है, जिससे अन्य समस्याएं भी पैदा होने की आशंका है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार दे दिया था। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के साल वन में 1948 में आखिरी चीता दिखा था।

प्रमुख खबरें

Dragon से दो-दो हाथ के बाद India-China के बीच सीमा मुद्दों पर हुआ संवाद, परिणाम में सामने आई बड़ी बात

Health Tips: Diabetes ही नहीं Heart और Kidney डिजीज का संकेत है Nocturia, रात में बार-बार पेशाब आने को न करें इग्नोर

UPI Transaction Charges 2026 | क्या UPI का इस्तेमाल करना होगा महंगा? जानें नए संशोधन बिल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रुख

भारत की बेटियां संभाल रहीं युद्ध की कमान, Bhawana Kanth बनीं देश की पहली Top Gun Pilot, Captain Shivani Sehrawat ने संभाला Army Chief के ADC का पद