महिला सशक्तीकरण और सम्‍मान के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

लखनऊ। महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराधों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार विशेष अभियान चलाने जा रही है और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके लिए गृह और पुलिस विभाग को विशेष जिम्‍मेदारी सौंपी है। अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी, पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्‍थी और अपर पुलिस महानिदेशक (1090) नीरा रावत ने यहां इस अभियान की रुपरेखा प्रस्‍तुत की। अपर मुख्य सचिव (गृह) ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, पुलिस, पंचायती राज, ग्राम विकास, सूचना एवं जनसंपर्क आदि विभागों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान हेतु 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अभियान चलाया जायेगा।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र