वोट चोरी को संस्थागत रूप देने का प्रयास है विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वोट चोरी पर पर्दा डालने और इसे संस्थागत बनाने का प्रयास है।

निर्वाचन आयोग ने नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चार नवंबरकोमतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू किया था। गांधी ने कहा कि उनका मानना है कि हरियाणा की तरह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी हुई।

उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले, मैंने हरियाणा मेंवोट चोरी पर एक प्रस्तुति दी थी और मैंने स्पष्ट रूप से देखा कि वोट चोरी हो रही है। 25 लाख वोट चोरी हुए, हर 8 में से 1 वोट चोरी हो गया।”

उन्होंने कहा, इसे देखने के बाद, आंकड़ों को देखने के बाद, मेरा मानना है कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही हुआ यह भाजपा और निर्वाचन आयोग की प्रणाली है।”

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके पास और भी सबूत हैं, जिन्हें वह धीरे-धीरे सामने लाएंगे। उन्होंने कहा, “लेकिन मेरा मुद्दा वोट चोरी का है। एसआईआर अब यह इस पर पर्दा डालने और व्यवस्था को संस्थागत बनाने का प्रयास है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह भविष्य में इस तरह के और खुलासे करेंगे, गांधी ने कहा, “हमारे पास बहुत सारी अलग-अलग सूचनाएं, बहुत विस्तृत जानकारी है और हम इसे जारी करेंगे।”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है, आंबेडकर के संविधान पर हमला किया जा रहा है। मोदी जी (प्रधानमंत्री), अमित शाह जी (केंद्रीय गृह मंत्री) और ज्ञानेश जी (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) मिलजुल कर ऐसा कर रहे हैं।इस वजह से देश को बहुत नुकसान हो रहा है। भारत माता का नुकसान हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा