CBI कोर्ट के स्पेशल जज को मिला धमकी भरा पत्र, TMC नेता अनुब्रत मंडल को जमानत दो नहीं तो…

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2022

पश्चिम बंगाल के आसनसोल की सीबीआई अदालत में एक विशेष न्यायाधीश ने आरोप लगाया कि पशु तस्करी के मामले में सीबीआई की हिरासत में बंद टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की रिहाई के लिए उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में कहा गया कि अगर अनुब्रत मंडल की रिहाई सुनिश्चित नहीं की गई तो जज के परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे एनडीपीएस मामले में फंसाया जाएगा। न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि उन्हें एक बप्पा चटर्जी के एक पत्र के माध्यम से धमकी मिली, जिसमें कहा गया था कि अगर मंडल को जमानत पर रिहा नहीं किया गया, तो उनके परिवार को एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) मामले में गंभीर आरोपों में फंसाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती