आम के मौसम में घर पर बनाएं स्पेशल आम की खीर

By शैव्या शुक्ला | May 24, 2019

गर्मी के मौसम में फलों का राजा आम भला किसे पसंद नहीं होता। गर्मियां शुरू होते ही बाज़ार में तरह-तरह के आम नज़र आने लगते हैं जैसे तोतापुरी, चौसा, सिंदुरी, लंगड़ा, दशहरी, अलफ़ॉन्ज़ो, रत्ना, आम्रपाली आदि। घर में भी लोग कई तरीके से इसका स्वाद चखते हैं। कोई मैंगो शेक तो कोई आम पन्ना तो कोई मैंगो लस्सी बनाकर इसके मज़े लेता है। आम स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा है। इसमें फाइबर व विटामिन सी पाया जाता है जो बैड केल्सट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही आम पन्ना व आम लस्सी का सेवन गर्मी में लू से बचाने के लिए भी होता है। 

वैसे खीर भी कई लोगों को पसंद होती है। गर्मी में ठंडी-ठंडी खीर के मज़े ही कुछ और है। क्या आपने कभी आम की खीर खाई है? यदि नहीं तो आज हम आपको बताते हैं आम की खीर बनाने की विधि। यह स्वादिष्ट तो होती है साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है। 

तो चलिए जानते हैं इस लाजवाब आम की खीर बनाने की रेसिपी-


सामाग्री-

200 ग्राम चावल

एक चुटकी केसर

350 ग्राम आम का गूदा

2 लीटर दूध

100 ग्राम चीनी

3 इलायची पॉउडर

2 चम्मच किश्मिश

2 बड़े चम्मच बादाम

2 बड़े चम्मच काजू

10 ग्राम पुदीने की पत्तियां (कटी हुई)

इसे भी पढ़ें: गुजराती स्टाइल में झटपट तैयार करें स्वादिष्ट दाल ढोकली

विधि-

सबसे पहले एक बर्तन में चावल को पानी में आधे घंटे के लिए भिगो लें। फिर एक चुटकी केसर को भी दो बड़े चम्मच दूध में बीस मिनट के लिए भिगा लें। अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें 2 लीटर दूध को उबाल लें। अब इसमें भीगे हुए चावल व चीनी को डाल कर उबलने दें। फिर इसमें इलायची और केसर वाला दूध डालकर चलाएं। अब इसमें किश्मिश, बादाम और काजू को डाल दें। अब कटी पुदीना की पत्तियों को डालकर मिलाएं। फिर सबसे आखिर में इसमें आम का गूदा मिलाकर दो मिनट पकने दें और अच्छे से चलाते रहें। तैयार है स्वादिष्ट आम की खीर। इस खीर को ठंडा परोसें और परिवार व दोस्तों के साथ इसके मज़े लें।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील

CM Mohan Yadav ने Jabalpur में कांवड़ियों पर बरसाए फूल, दिया भक्ति का संदेश