NCB की SIT दिल्ली से मुंबई पहुंची, आर्यन खान समेत इन 6 मामलों की जांच करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2021

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) शनिवार को मुंबई पहुंची। एक दिन पहले ही एनसीबी ने छह मामलों में जांच को स्थानांतरित कर दिया, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़ा विवादास्पद क्रूज मादक पदार्थ मामला भी शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से उड़ान से पहुंची टीम बाद में दक्षिण मुंबई में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए रवाना हुई। टीम का नेतृत्व एनसीबी मुख्यालय में डीडीजी (संचालन) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार सिंह कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मई 2022 तक मुफ्त राशन देगी दिल्ली सरकार, CM केजरीवाल ने योजना छह महीने और बढ़ाई

एनसीबी ने शुक्रवार को कहा था कि टीम विभिन्न जुड़ावों का पता लगाने के लिए उन छह मामलों की गहन जांच करेगी, जिनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव हैं। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा कि वह इन मामलों के जांच अधिकारी नहीं थे। वानखेड़े ने कहा कि वह एक जोनल निदेशक के रूप में एक पर्यवेक्षण अधिकारी थे और उनकी भूमिका वही रहेगी। इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक ने कहा कि जांच में सब पर्दाफाश होगा। महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री ने मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने आर्यन खान के अपहरण और फिरौती की मांग के लिए समीर दाऊद वानखेड़े के खिलाफ एसआईटी जांच की मांग की थी। अब दो एसआईटी (राज्य और केंद्र) का गठन किया गया है। देखते हैं कि कौन मामले की तह तक जाता है और वानखेड़े की निजी सेना का पर्दाफाश करता है।

प्रमुख खबरें

कुछ तो लोचा है! अब US की सुरक्षा एजेंसी पर अटैक, पूरा नेटवर्क ठप?

Test Cricket की एक पारी में 8 बल्लेबाजों को आउट कर Litton Das ने 5 विकेटकीपरों का रिकॉर्ड तोड़ा

Bihar Police STF ने ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट पर की छापेमारी, 6 गिरफ्तार

मानना ही होगा...अडानी पर इतना सख्त क्यों हुई सरकार? जांच के आदेश दिए