दिल्ली सरकार की खास तैयारी, प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए ‘लेजर शो’ आयोजित करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार लोगों को इस दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से 26 अक्टूबर से चार दिन तक ‘लेजर शो’ आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि इस कदम का मकसद ‘सामूहिक और प्रदूषण मुक्त दिवाली’ मनाना है।

केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह कार्यक्रम कनॉट प्लेस में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘26 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक शाम छह बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न लेजर शो आयोजित किए जाएंगे। मैं दिल्ली के लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने और बिना पटाखों के दिवाली मनाने के लिए आमंत्रित करता हूं।’’ वहीं, सिसोदिया ने कहा कि यह ‘सामूहिक दिवाली’ होगी जहां कोई प्रदूषण नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष

Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

RBI के पास कंपनियों के ECB प्रस्ताव सितंबर में 13.3 प्रतिशत घटे

गांव के खेतों में ऐसा कौन सा राज दफन है? Kaali Kheti Trailer ने बढ़ाया सस्पेंस