स्पेक्ट्रम नीलामी से घरेलू कंपनियां विदेशी इकाइयों के मुकाबले हो सकेंगी प्रतिस्पर्धी : Jio

By Prabhasakshi News Desk | Nov 16, 2024

नयी दिल्ली । रिलायंस जियो ने उपग्रह संचार (सैटकॉस) कंपनियों को नीलामी के बिना स्पेक्ट्रम आवंटित करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। कंपनी ने कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी स्थानीय इकाइयों को विदेशी उपग्रह कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगी। कंपनी ने इस बारे में दूरसंचार नियामक ट्राई को लिखे एक पत्र में कहा कि एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्टारलिंक और अमेजन की कुइपर की संयुक्त सैटकॉम बैंडविड्थ पिछले कुछ वर्षों में सभी तीन प्रमुख भारतीय दूरसंचार कंपनियों की बनाई गई क्षमता से अधिक है। 

उल्लेखनीय है कि दूरसंचार अधिनियम-2023 में सैटकॉम कंपनियों को नीलामी के बिना प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से स्पेक्ट्रम आवंटन करने की बात कही गयी है। इसका कारण उपग्रह कंपनियों को आवंटित रेडियो तरंगों को एक साझा स्पेक्ट्रम माना जाता है और माना जाता है कि सैटकॉम इकाई को अलग से ‘फ्रीक्वेंसी’ आवंटित करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है। जियो ने इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि सैटकॉम सेवाएं उन दूरसंचार सेवाओं की पूरक होंगी जहां कोई नेटवर्क कवरेज नहीं है।

प्रमुख खबरें

Ek Din Ki Mehfill में छलके Aamir Khan के आँसू, बेटे Junaid Khan और Sai Pallavi ने संभाला, वीडियो वायरल

Prabhasakshi NewsRoom: न्यायाधीश के खिलाफ सत्याग्रह न्यायिक तंत्र को बदनाम करने की साजिश लगती है

School Summer Vacation 2026 | अप्रैल में जानलेवा लू चल रही... क्या भारत को स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों के समय पर फिर से विचार करने की ज़रूरत है?

Ank Jyotish Prediction: मूलांक 3, 5, 8, और 9 वालों की चमकेगी किस्मत, Career में मिलेगी बंपर सफलता