मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें, भाजपा नेता ने बताया बकवास

By अंकित सिंह | Jun 07, 2021

उत्तर प्रदेश में भाजपा को लेकर लगातार अटकल बाजी तेज हो रही है। इन सबके बीच अब मध्य प्रदेश को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में भी नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। फिलहाल मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। इन सब अटकलों को लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया गया। कैलाश विजयवर्गीय ने इन अटकलों को बकवास करार देते हुए कहा कि यह सूबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलता रहेगा। दरअसल, इस तरह की अटकलों की शुरुआत तब हुई जब मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं में मुलाकातों का दौर अचानक तेज हो गया। कई वरिष्ठ नेता एक दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के वाराणसी विधानसभा क्षेत्र में अनिल राजभर ने लोगों के बीच दवा वितरित की

हालांकि, उन्होंने इन्हें खारिज करते हुए कहा, मैं अभी दूसरी जगह लगा हूं। भाजपा महासचिव ने कहा, भले ही मीडिया कुछ भी कहानी बना दे। लेकिन इन मुलाकातों को लेकर जो मैं देख-पढ़ रहा हूं, उसमें कुछ भी दम नहीं है और यह सब (नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें) बकवास है। विजयवर्गीय ने कहा, ये सामान्य मेल-मुलाकातें हैं और इन्हें राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। कोविड-19 के मौजूदा दौर में लोगों के पास काम कम है, तो वे एक-दूसरे से मिलकर अपने व्यक्तिगत संबंध मधुर कर रहे हैं। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और वह अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत राज्य की चिंता कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

16 September History: भारत रत्न MS Subbulakshmi की जयंती और SpaceX की ऐतिहासिक उड़ान

कौन हैं CBI अधिकारी Seema Pahuja? RG कर और हाथरस जैसे मामलों को सुलझाने वालीं लेडी सिंघम अब करेंगी दिशा सालियन केस की निगरानी

Maharashtra: Palghar में टिप्पणी पर मारपीट, Shiv Sena पार्षद Hemlata Singh पर केस

चर्च के आंतरिक मामले तय नहीं कर सकता प्रशासन, Meghalaya High Court ने रद्द किए डीसी के आदेश