बोम्मई के दिल्ली दौरे के चलते कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सोमवार को नयी दिल्ली के दौरे पर जा रहे हैं। बोम्मई मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे और बुधवार को बेंगलुरू लौटने के उनके कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: '5 दशकों तक देश को बेदर्दी और बेशर्मी से लूटने के कर्ज तले दबी हुई है कांग्रेस', नकवी बोले- चिंतन करें पार्टी

पार्टी के कुछ सूत्रों के अनुसार हालांकि, बोम्मई के आधिकारिक दौरे के कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के बारे में कोई उल्लेख नहीं है। सोमवार को मीडिया को जारी किए गए बोम्मई के दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, वह मंगलवार को कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं और शाम को इन्वेस्ट कर्नाटक 2022 - ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ के संबंध में विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ बातचीत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Budaun: BJP पर अखिलेश का वार, बोले- दो चरणों में ही उखड़ गए हैं पैर, बदल गई उनकी भाषा

SRH vs RR IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में टक्कर, यहां देखें प्लेइंग 11

Covishield से गंभीर Side effects की रिपोर्ट्स के बीच Covaxin वाले भारत बायोटेक ने अब क्या बड़ा दावा कर दिया?

विदेश मंत्रालय ने किया साफ, प्रज्वल रेवन्ना ने जर्मनी जाने से पहले राजनीतिक मंजूरी नहीं ली