नीतीश कुमार के अगले उपराष्ट्रपति बनने को लेकर अटकलें तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022

पटना| बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ कर नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता राबड़ी देवी से पत्रकारों ने मुख्यमंत्री की एक टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने यह कहा।

कुमार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘जाना ही चाहिए। सभी लोग चाहेंगे कि चले जाएं।’’ कुमार ने कहा कि वह राज्य विधानमंडल में दोनों सदनों और लोकसभा के सदस्य रहे हैं और राज्यसभा में एक कार्यकाल से उनका राजनीतिक सफर पूरा हो जाएगा। कुमार ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

अगले कुछ महीनों में (उपराष्ट्रपति के तौर पर) वेंकैया नायडू का कार्यकाल खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए कुमार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पसंद बनकर उभरने के बारे में सवाल पूछे जाने पर राबड़ी ने कहा ‘‘अच्छा ही न रहेगा।’’ मीडिया का एक वर्ग में ऐसी खबरें आई हैं कि नीतीश कुमार एक शीर्ष संवैधानिक पद के लिए दिल्ली जा सकते हैं।

खबरों में यह भी दावा किया गया है कि वह राज्य में एक नए ‘‘सत्ता हस्तांतरण’’ के फार्मूले के लिए सहमत हो सकते हैं, जहां भाजपा को अपना मुख्यमंत्री बनाने की अनुमति दी जा सकती है।

भारतीय जनता पार्टी ने 2020 के विधानसभा चुनावों में नीतीश की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी।

बहरहाल, सबकी नजरें कुमार के अगले कदम पर है जिन्होंने 2020 में एक चुनावी रैली में विधानसभा चुनाव को अपना ‘आखिरी चुनाव’ बताया था।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा