बेंगलुरु में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2025

बेंगलुरु के विल्सन गार्डन क्षेत्र में कथित तौर पर एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस के कई वाहनों से टकरा जाने से 49 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान ठेले पर सामान बेचने वाले रमेश के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे विल्सन गार्डन थाना क्षेत्र के बीटीएस रोड इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, संजीवनी एम्बुलेंस ने दो ठेलों, एक ऑटो-रिक्शा, एक स्कूटर को टक्कर मार दी तथा एक पैदल यात्री को भी टक्कर मार दी। एक ठेले वाले की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस चालक चिरंजीव को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना के संबंध में एम्बुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Numerology Tips: मूलांक 8 वाले 30 के बाद बनते हैं करोड़पति, ये है शनि की विशेष कृपा का कारण

युद्ध की तैयारी में लगे युनूस? बांग्लादेश ने तुर्किए से लिया हथियार, भारत अब करेगा तगड़ा इलाज!

Year Ender 2025: सोना-चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, क्या 2026 में भी कायम रहेगी ये बादशाहत?

10 परमाणु मिसाइल तान दिए, पुतिन के घर पर अटैक के बाद रूस ने उठा लिया बड़ा कदम