राजस्थान में तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

कोटा (राजस्थान)। राजस्थान में कोटा के गुमानपुरा पुलिस थाने के तहत तेज रफ्तार से आ रही कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी जिसमें 27 वर्षीय शख्स और एक नाबालिग लड़के की मौत हो गयी जबकि एक महिला समेत तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात को हुई। एसएचओ लखन लाल ने बताया कि मृतक की पहचान कोटा शहर के डीसीएम रोड निवासी राजकुमार (27) और सकतपुरा निवासी शहादत अली के बेटे साहूर (5) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के कोटा में सड़क पर कूड़ा फेंकने का विरोध करने वाले बुजुर्ग की हत्या

उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए।

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA