By निधि अविनाश | Oct 28, 2021
हरियाणा के बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि, एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया जिससे 3 बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सुबह 6 बजे के करीब झज्जर रोड पर हुआ है।
बता दें कि, महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थी औऱ तभी तेज रफ्तार ट्रक उनपर आकर चढ़ गई जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि, यह महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थी और तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले थी। घर जाने के लिए महिलाएं ऑटो का इंतजार कर रही थी और डिवाइडर पर बैठी हुई थी तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने तीनों महिलाओं को कुचल दिया।