Romantic Places: अप्रैल में पार्टनर के साथ इन हसीन जगहों पर बिताएं रोमांटिक पल, जिंदगी में भर जाएगा रोमांस

By अनन्या मिश्रा | Apr 21, 2025

अप्रैल साल का एक ऐसा महीना है, जब देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने लगती है। अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कई लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए जाते हैं। इस महीने में कपल्स गर्मी से दूर हसीन, खूबसूरत और ठंडी-ठंडी जगहों की तलाश करते हैं। जहां पर वह रोमांटिक और सुकून के पल बिता सकें। ऐसे में अगर आप भी अप्रैल के महीने में किसी ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपको कहां जाना चाहिए तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पूर्व भारत से लेकर उत्तर-दक्षिण भारत की कुछ ऐसी हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

सोनमर्ग

इसे भी पढ़ें: Best Place For Skydiving: स्काइडाइविंग का मजा लेने के लिए दक्षिण भारत की इन जगहों पर पहुंचे, जिंदगी भर याद रहेगा ये एडवेंचर

अप्रैल में सोनमर्ग का तापमान 2°C से लेकर 15°C के बीच रहता है। यहां पर आप कृष्णासर झील, विशनसर झील, थजवास ग्लेशियर और बालटाल घाटी जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

स्पीति वैली

हिमाचल प्रदेश में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां पर आप अप्रैल के महीने में अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। हिमाचल में स्पीति वैली एक रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है।

अप्रैल की गर्मी में यहां पर कई कपल्स घूमने के लिए आते हैं। अप्रैल में स्पीति वैली का तापमान 7°C से लेकर 20°C के बीच रहता है। यहां पर आप पिन वैली नेशनल पार्क और चंद्रताल को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

गंगटोक 

अप्रैल के महीने में पूर्व भारत में गंगटोक जा सकते हैं। कपल्स के लिए यह एक हसीन और रोमांटिक जगह है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक पूर्व भारत का एक टॉप क्लास डेस्टिनेशन है।

गंगटोक में बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झीर-झरने और घने जंगल यहां की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। यह पूर्व भारत का एक रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। गंगटोक में आप एनचे मठ, त्सोमो झील, ताशी व्यू प्वांइट और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क जैसी हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

चोपता

समुद्र तल से करीब 8 हजार से ज्यादा फीट की ऊंचाई पर मौजूद चोपता एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। हिमालय की गोद में बसे चोपता हिल स्टेशन पर हर कपल्स जाना चाहता है। चोपता एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है।

अप्रैल में यहां का तापमान 2°C और अधिकतम 15°C रहता है। इसलिए यहां पर कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं और साथ में टाइम स्पेंड करते हैं। चोपता में आप देवरिया ताल, तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

कुर्ग

अगर आप अप्रैल महीने में दक्षिण भारत की किसी शानदार और हसीन जगह जाना चाहते हैं। तो आपको कुर्ग पहुंचना चाहिए। यह कर्नाटक का एक खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन है।

कुर्ग की हसीन वादियों में स्टे के लिए आपको कई रिसॉर्ट और विला मिल जाएंगे। जहां पर आप रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां पर आप राजा की सीट, एबी फॉल्स, दुबारे हाथी शिवर और नामद्रोलिंग मठ आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं और एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी