पूर्व PM मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा हटी, मिलेगा Z+ कवर

By अभिनय आकाश | Aug 26, 2019

सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्राप्तएसपीजी सुरक्षा वापस ले ली है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे सिंह को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिलती रहेगी। बता दें कि एसपीजी सुरक्षा अब पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा गांधी परिवार के सदस्यों के पास ही रह गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी एसपीजी सुरक्षा प्राप्त है।

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने कुछ सांसदों की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया था जिसके बाद 1300 से अधिक कमांडो इस ड्यूटी से मुक्त हुए थे। गृह मंत्रालय ने 350 वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। इसके बाद सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एनएसजी और दिल्ली पुलिस के कमांडो को इस कार्य से मुक्त कर दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!