Spicejet ने 2 यात्रियों को विमान से उतारा, केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2023

दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में स्पाइसजेट के दो यात्रियों को 'उग्र व्यवहार' के कारण विमान से उतार दिया गया। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक यात्री केबिन क्रू पर चिल्ला नजर आ रहा है। एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों में से एक ने केबिन क्रू को 'परेशान' किया, जिसके बाद उसके सह-यात्री और उसे विमान से उतार दिया गया। इसके बाद दोनों यात्रियों को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Nepali प्रधानमंत्री ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की

हालांकि, उड़ान में यात्रियों द्वारा बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है। 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया (AI) के यात्री द्वारा महिला से बदसलूकी मामले में डीजीसीए ने एयरलाइन पर जुर्माना लगाया था। डीसीसीए ने नियमों के उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।  

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा