स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में बोइंग737 विमान शामिल करने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2019

मुंबई। घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में एक बोइंग737 विमान शामिल करने की रविवार को घोषणा की। इससे कंपनी के बेड़े में विमानों की संख्या 100 पर पहुंच गयी। स्पाइसजेट चौथी ऐसी भारतीय कंपनी है जिसके बेड़े में विमानों की संख्या 100 पर पहुंची है। इससे पहले एयरइंडिया, बंद पड़ी जेट एयरवेज और इंडिगो के बेड़े में 100 से अधिक विमान रहे।

मौजूदा समय में आठ घरेलू विमानन कंपनियों एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, गोएयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तार, एयर एशिया और एलायंस के पास संयुक्त तौर पर 595 विमान हैं। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि उसने सिर्फ पिछले महीने में ही 23 विमान बेड़े में जोड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: स्पाइसजेट मई में 19 नयी उड़ानों की करेगी शुरुआत , 04 मई से किया जाएगा परिचालन

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बेड़े में 100वां विमान शामिल करने के बारे में कहा कि किसने सोचा होगा कि जो स्पाइसजेट दिसंबर 2014 में बंद होने के कगार पर थी, 2019 में उसके बेड़े में 100 विमान शामिल होंगे। कंपनी के पास अब 68 बोइंग737 विमान, 30 बॉमबार्डियर क्यू-400 विमान और दो बी737 फ्राइटर विमान हैं। वह अभी औसतन 62 जगहों के लिये रोजाना 575 उड़ानों का परिचालन करती है।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द