स्पाइसजेट ने दिल्ली-दरभंगा उड़ान रद्द की, यात्रियों ने हवाईअड्डे पर किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2024

स्पाइसजेट ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी से दरभंगा के लिए अपनी उड़ान रद्द कर दी, जिसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यात्रियों ने हवाईअड्डे पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

एक बयान में, विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली से दरभंगा के लिए उसकी उड़ान एसजी 495 को परिचालन कारणों से रद्द कर दिया गया और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। विमानन कंपनी ने यात्रियों को टिकट के पूरे पैसे वापस लेने या अगले दिन दरभंगा के लिए वैकल्पिक उड़ान व्यवस्था का विकल्प दिया।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती