स्पाइस जेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रहा था विमान

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2022

दिल्ली से दुबई जा रही विमान के पाकिस्तान के कराची की ओड़ रुख करने की खबर सामने आई। दिल्ली से दुबई जाने वाले विमान को कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी देते हुए बताया कि कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई।

इसे भी पढ़ें: टेस्ट मैच को लेकर बाबर आजम ने बनाई ये रणनीति, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कप्तान ने दिया मूल मंत्र

गौरतलब है कि स्पाइसजेट का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले 2 जुलाई को भी जबलपुर से आने वाले स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। इस विमान को 8:50 बजे दिल्ली से जबलपुर पहुंचना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के चलते इसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतारा गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई