स्पाइसजेट का घाटा दूसरी तिमाही में बढ़कर 635 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

घरेलू एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 635.42 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 447.54 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

एक बयान में कहा गया है कि विदेशी विनिमय नुकसान को हटाकर स्पाइसजेट को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 447.70 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 424.26 करोड़ रुपये था।

स्पाइसजेट को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में उसका वित्तीय प्रदर्शन सकारात्मक रहेगा। स्पाइसजेट को बंद पड़े विमानों के बेड़े से संबंधित 120 करोड़ रुपये और सेवा में वापस आने वाले विमानों के संबंध में 30 करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ा।

बीएसई को दी गई सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एयरलाइन कंपनी की कुल आय घटकर 835.31 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,078.21 करोड़ रुपये थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate