SpiceJet की अगले कुछ महीनों में 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने की योजना: एयरलाइन प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने बुधवार को कहा कि एयरलाइन अपना परिचालन बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है और अगले कुछ महीनों में वह करीब 25 करोड़ डॉलर जुटाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ स्पाइसजेट को खत्म करना मुश्किल है...और हम समस्याओं से निपटने के प्रयास कर रहे हैं।’’ सिंह ने कहा कि एयरलाइन का बही-खाता अगली दो तिमाहियों में ठीक हो जाएगा।

सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘सीएपीए इंडिया एविएशन समिट’ में कहा, ‘‘ एयरलाइन की अगले कुछ महीनों में 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने की योजना है और इसका भविष्य काफी उज्ज्वल है।’’ कंपनी ने वर्तमान में कुछ विमानों को पट्टे पर दिया है, क्योंकि विभिन्न कारणों से उसके कई विमान उड़ान नहीं भर पा रहे। एयरलाइन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा, ‘‘ हम अपने बेड़े का विस्तार करेंगे।’’ सिंह ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि भारत में विमानन केंद्र हो और इस संबंध में ‘‘ हमें हर संभव कदम उठाने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

HD Kumaraswamy ने Priyank Kharge का इस्तीफा मांगा, KPSC भर्ती में लगाए गंभीर आरोप

Sugar Price में आई नरमी, सरकार सितंबर से Sugar Mills के लिए लागू करेगी पाक्षिक बिक्री कोटा

Beauty Tips: लेबल पर जरूर चेक करें ये Ingredients, हो सकता है Skin Infection का बड़ा खतरा

West Bengal में Student Union Elections तुरंत कराए सरकार, ऋतब्रत बनर्जी ने की मांग