मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली आठ नई उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट: सिंधिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2021

नयी दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि विमानन कंपनी स्पाइसजेट शुक्रवार से मध्य प्रदेश को महाराष्ट्र और गुजरात से जोड़ने वाली आठ नई उड़ानें शुरू करेगी। सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, ‘मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर। शुक्रवार 16 जुलाई से स्पाइसजेट के जरिए आठ नई उड़ाने; ग्वालियार-मुंबई-ग्वालियार, ग्वालियार-पुणे-ग्वालियार, जबलपुर-सूरत-जबलपुर, अहमदाबाद-ग्वालियार-अहमदाबाद शुरू कर रहे हैं।’

इसे भी पढ़ें: सिंधिया पर कमलनाथ का तंज, अब कैसे आगे चलती है गाड़ी वो देखा जाएगा

उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और उड्डयन उद्योग उड़ान योजना को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि उड़ान योजना के तहत चुनी गई विमानन कंपनियों को केंद्र और राज्य सरकारों के साथ हवाईअड्डा संचालकों की ओर से वित्तीय मदद दी जाती है ताकि वे ऐसे हवाईअड्डों से उड़ान भर सकें जहां यात्रियों की संख्या कम है और वे हवाई किराए को भी किफायती रख सकें।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए