इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो विकेट हासिल करने वाली पूनम यादव ने सीरीज के लिए की थी जमकर मेहनत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

टांटन। भारतीय महिला टीम की सीनियर स्पिनर पूनम यादव ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली श्रृंखला में नाकाम रहने के बाद उन्होंने अपनी गति में बदलाव करना सीखा जिससे उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दो विकेट हासिल करने में मदद मिली। इंग्लैंड ने बुधवार को दूसरे वनडे में भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनायी। पूनम यादव ने 63 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने कप्तान हीथर नाइट और विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स को आउट किया।

इसे भी पढ़ें: खेल रत्न के लिए मिताली और अश्विन के नाम की सिफारिश करेगा बीसीसीआई

पूनम ने कहा, ‘‘मैंने लंबे समय बाद विकेट लिया। किसी भी गेंदबाज के लिये यह मायने रखता है कि वह विकेट लेकर अपना योगदान दे और अपना स्पैल पूरा करे। मैंने आज अधिक रन खर्च किये। मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। ’’ भारतीय टीम मिताली राज के 59 और शेफाली वर्मा के 44 रन के बावजूद 221 रन पर आउट हो गयी। इंग्लैंड ने सोफी डंकली (नाबाद 73) और कैथरीन ब्रंट (नाबाद 33) के बीच छठे विकेट के लिये 92 रन की अटूट साझेदारी के दम पर जीत दर्ज की। पूनम ने कहा, ‘‘हमने विकेट गंवाये लेकिन फिर भी अच्छा स्कोर बनाने में सफल रहे। हम उन्हें रोक सकते थे। हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लगा पाये। इस बार हमारा क्षेत्ररक्षण भी अच्छा रहा।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी