विपक्षी एकता में फूट! NITI Aayog की बैठक में शामिल होंगे ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन

By अंकित सिंह | Jul 26, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भ्रम की स्थिति को दूर कर दिया है। शनिवार को दिल्ली में वह नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी। ममता ने दिल्ली रवाना होने से पहले साफ तौर पर कहा कि भेदभावपूर्ण बजट प्रस्तावों का विरोध करूंगी, जरूरत पड़ी तो नीति आयोग की बैठक से बहिर्गमन करूंगी। इसके साथ ही ममता बनर्जी दिल्ली में TMC संसदीय दल की बैठक करेंगी। इस बीच, तीन कांग्रेस शासित राज्यों - कर्नाटक के सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Tamil Nadu ने BJP को वोट नहीं दिये क्या इसलिए ही उसे Union Budget में कुछ नहीं मिला

नीति आयोग की बैठक

प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष होते हैं और उनकी अध्यक्षता में हर साल इसकी गवर्निंग काउंसिल की बैठक होती है। केंद्रीय सचिवालय की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार ही काउंसिल की स्थपना की गई है। इसमें सभी राज्यों के सीएम, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक सदस्य हैं। अब तक गवर्निंग काउंसिल की आठ बैठकें हो चुकी हैं। इस बैठक में कोऑपरेटिव फेडरलिज्म, विभिन्न सेक्टरों, विभागों से जुड़े विषयों और संघीय मुद्दों पर चर्चा होती है। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला