बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात SPO को बर्खास्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2024

फरीदाबाद। हरियाणा में फरीदाबाद पुलिस प्रशासन ने गौरक्षक राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को बर्खास्त कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिट्टू बजरंदगी से जुड़े एक कथित वीडियो के प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गयी। पुलिस ने बताया कि कथित वीडियो में बजरंगी एक व्यक्ति को छड़ी से पीट रहा है और एसपीओ ने इस घटना को रोकने का प्रयास नहीं किया। 

बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एसपीओ प्रमोद ने अपना कर्तव्य उचित ढंग से नहीं निभाया, जिसके कारण पुलिस की छवि खराब हुई है, इसलिए एसपीओ को बर्खास्त किया गया है। बिट्टू बजरंगी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। बाद में हालांकि जांच में शामिल होने के बाद सोमवार को उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार