जम्मू कश्मीर में जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक में शामिल नहीं होगा चीन : Spokesperson

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2023

चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में अगले सप्ताह होने वाली जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक में शामिल नहीं होगा और वह इस तरह की बैठक का ‘‘विवादित क्षेत्र’’ में आयोजन का ‘‘दृढ़ता से विरोध’’ करता है। चीन पाकिस्तान का करीबी सहयोगी है। भारत 22 मई से 24 मई तक जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तीसरी जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक की मेजबानी करेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि श्रीनगर में जी-20 बैठक जम्मू कश्मीर के लिए अपनी वास्तविक क्षमता दिखाने का एक बड़ा अवसर है। सिंह ने कहा कि श्रीनगर में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन से देश और दुनिया भर में सकारात्मक संदेश जाएगा।

प्रमुख खबरें

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला