सिंधू ने बताया कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने में क्या करेगी मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2020

नयी दिल्ली। ओलंपिक रजत पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का मानना है कि टीके की गैरमौजूदगी में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने में खेल मदद कर सकते हैं और ऐसे में सोमवार को उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस वायरस से दुनिया भर में 85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि चार लाख 50 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। फिक्की द्वारा 22 से 26 जून तक आयोजित आनलाइन प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘वर्चुअल हेल्थकेयर एंड हाइजीन एक्सपो 2020’ के उद्घाटन के दौरान सिंधू ने कहा, ‘‘मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली बरकरार रखने के लिए खेल और अन्य शारीरिक गतिविधियां काफी महत्वपूर्ण हैं और अब तक इसका कोई टीका या उपचार नहीं है तो ऐसे में खेल इस लड़ाई को जीतने में मदद कर सकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द