कोरोना से उबारने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं खेल: इयोन मोर्गन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

लंदन। इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि खेल विश्व को कोविड-19 के प्रभाव से उबारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस महामारी के कारण विश्व भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार मोर्गन ने कहा, ‘‘ खेल दुनिया को आगे बढ़ाने और लोगों का चीजों के प्रति नजरिया बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अलग थलग रहने से दिमाग निष्क्रिय हो जाता है। खेलों से दिमाग को सक्रिय बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुझे लगता है यह महत्वपूर्ण कदम होगा। ’’ जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर इंतजार करने के लिये तैयार हैं और इस संकट से पार पाने के लिये जो भी संभव हो वह कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दो साझेदारियां जिन्होंने दिलाया भारत को दूसरा विश्व कप

मोर्गन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि जब तक इस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो जाता है हम खेलने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।’’ क्रिकेटर और अन्य खिलाड़ी इस घातक वायरस से लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। मोर्गन की टीम के साथी जोस बटलर पैसा जुटाने के लिये विश्व कप की अपनी शर्ट नीलाम कर रहे हैं। अभी तक इसके लिये 65,000 पौंड की बोली लगायी जा चुकी है। बटलर ने कहा कि यह धनराशि रॉयल ब्राम्पटन एंड हेयरफील्ड हास्पिटल चैरिटी में जाएगी।

प्रमुख खबरें

Israel का बड़ा Action: ईरान के 200 ठिकानों पर हमला, Tehran समेत कई शहर बने निशाना

शुक्रवार आया...कश्मीर की सड़कों पर प्रदर्शन लौट आया! Iran पर हमले का गुस्सा Kashmir की सड़कों पर क्यों दिख रहा?

Assam चुनाव: Congress की 95% सीटों पर मंथन पूरा, Gaurav Gogoi बोले- कल तक आएगी लिस्ट

चार धाम यात्रा का Budget प्लान! Indian Railways लाया शानदार Tour Package, जानें किराया और Booking