खेलमंत्री को उम्मीद, चीन की बराबरी करके भारोत्तोलन में महाशक्ति बन सकता है भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

नयी दिल्ली। खेलमंत्री कीरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि भारत में भारोत्तोलन खेल की पारंपरिक महाशक्तियों चीन और उत्तर कोरिया को कड़ी टक्कर देने की क्षमता है। भारत समोआ के आपिया में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के युवा, जूनियर और सीनियर वर्ग में 35 पदक के साथ लौटा है और इस दौरान देश के खिलाड़ियों ने कई राष्ट्रीय, राष्ट्रमंडल, विश्व और एशियाई रिकार्ड तोड़े। खेल मंत्री ने यहां 37 सदस्यीय दल से मुलाकात की और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। रीजीजू ने कहा, ‘‘टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन अच्छा संकेत है। आने वाले समय में भारत भारोत्तोलन में महाशक्ति बन सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन और उत्तर कोरिया के साथ हमारा करीबी मुकाबला रहा। भारत में क्षमता है और मैं चाहता हूं कि हमें शीर्ष पर होना चाहिए और ओलंपिक में कई पदक जीतने चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: रवि शास्त्री का खत्म हो रहा कार्यकाल, BCCI ने इन पदों के लिए मांगे आवेदन

रीजीजू ने कहा, ‘‘भरोत्तोलन में मुख्य चुनौती एशियाई देश पेश करते हैं। मुझे लगता है कि हम तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में पदक जीतेंगे।’’ रीजीजू ने कहा कि सरकार भारोत्तोलकों के प्रदर्शन में सुधार के तरीके ढूंढने को लेकर उत्सुक है जिसमें युवा और जूनियर वर्ग पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘टीम ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में सीनियर और जूनियर वर्ग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। भारत अब राष्ट्रमंडल में नंबर एक टीम है।’’ खेल मंत्री ने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों की मदद के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। युवाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि वे अगली पीढ़ी हैं और वे हमें आगे लेकर जाएंगे।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के युवा को CM की ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत जर्मनी में अच्छी सैलरी वाली नर्सिंग नौकरी मिली

Kerala Budget पर VD सतीसन का बड़ा ऐलान, बिना Extra Tax लगाए बनाएंगे भविष्य का केरल

NGOs की Foreign Funding पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, FCRA नियमों के उल्लंघन पर अब लगेगा भारी जुर्माना

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है