खेलमंत्री को उम्मीद, निशानेबाजी टीम का तोक्यो ओलंपिक में रहेगा शानदार प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2019

नयी दिल्ली। खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने हाल ही में खत्म हुए विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की और उम्मीद जताई कि अगले साल तोक्यो ओलंपिक में यह फार्म बरकरार रहेगा। भारतीय निशानेबाजी टीम ने रियो दि जिनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते। रीजीजू ने टीम से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि हमारी निशानेबाजी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और मैं पूरी टीम को इसके लिये बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हम तोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को भेजने का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। हम नौ कोटा स्थान हासिल कर चुके हैं और मुझे बताया गया है कि 12 कोटा स्थानों की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: हरियाण की छोरी शेफाली की टीम इंडिया में एंट्री, सचिन का आखिरी मैच देखकर चुना क्रिकेट

उन्होंने कहा कि अब हम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और मैं उम्मीद करता हूं कि यह ओलंपिक में भी नजर आयेगा। हमें ओलंपिक में भी अच्छे पदक जीतने हैं। हमें निशानेबाजी से काफी उम्मीदें हैं। खेल मंत्रालय ने हाल ही में ब्रिटेन के खेलमंत्री को पत्र लिखकर बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को फिर शामिल करने की अपील की। इस मसले पर पूछने पर रीजीजू ने कहा कि भारत राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के सबसे अहम देशों में से है और 2022 खेलों से निशानेबाजी को बाहर किये जाने से हम सभी निराश है।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद तैराकी कोच बर्खास्त, देश के किसी भी कोने में नहीं मिलेगा काम

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की कार्यकारी आयोजन समिति ने यह फैसला लिया जिसमें कोई भारतीय नहीं है। लिहाजा ऐसा कोई फैसला लेना सही नहीं है जो भारत के हित में नहीं है क्योंकि सभी को पता है कि निशानेबाजी में भारत कितनी बड़ी ताकत है। रीजीजू ने कहा कि हम राजनयिक जरिये से यह मसला उठायेंगे लेकिन चूंकि यह खेल का मामला है तो हम चाहेंगे कि राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी समिति हमारा पक्ष सुने वरना हमें विरोध दर्ज करना होगा। आईओए इस बारे में मुझसे फिर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: रीजीजू ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल में निशानेबाजी को शामिल करने के लिए लिखा पत्र

वाडा द्वारा एनडीटीएल की मान्यता छह महीने के लिये निलंबित किये जाने के बारे में उन्होंने कहा कि वाडा का यह फैसला सही नहीं था। एनडीटीएल का चेयरमैन होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है। मुझे बताया गया था कि कुछ मसले हैं लेकिन सुलझ गए हैं। जब मसले हल हो गए तो हमें निलंबित कर दिया गया। हम इसके खिलाफ अपील करेंगे। उन्होंने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर सुविधायें बेहतर करने और निशानेबाजों की हरसंभव मदद करने का वादा भी किया। 

प्रमुख खबरें

Shilpa Shetty ने समोसे को बताया त्रिमुखी फल, फायदे गिनाकर पूछा- एक और खालू? Funny Video वायरल

NIA की गिरफ्तारी पर Russia का Ukraine पर बड़ा हमला, Maria Zakharova ने बताया नव-नाजी शासन

West Asia में युद्ध के बढ़ते खतरे पर PM Modi की बड़ी बैठक, Energy Security के लिए बना मास्टरप्लान

2 महीने से रुके हैं Periods? ये 5 जादुई Kitchen Hacks पटरी पर लाएंगे Menstrual Cycle