Covid-19 : खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने एक महीने का वेतन दान में दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2020

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सांसदों को दिये गये निर्देश के बाद अपनी ओर से योगदान करते हुए कोविड-19 से लड़ने के लिये एक महीने का वेतन दान में दिया। मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये भाजपा के सभी सांसदों को अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रूपये का योगदान देने को कहा था।

इसे भी पढ़ें: कोरोना ब्रेक का ऐसे इस्तेमाल कर रहे है हनुमा विहारी

रीजीजू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष की घोषणा की। इसमें कम राशि के दान को भी स्वीकार किया जाता है। चलो हम भी अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिये भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में अपना योगदान करते हैं। मैंने अपना एक महीने का वेतन दान कर दिया है। ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘साथ ही जिला प्रशासन से संपर्क में हूं और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आपात मेडिकल किट खरीदने के लिये मेरी सांसद निधि का इस्तेमाल करने के लिये नोडल अधिकारी को अधिकृत कर दिया है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री