खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने श्रीनगर में नौकायन के लिए केआईएससीई का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

श्रीनगर। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को जम्मू कश्मीर खेल परिषद जल खेल (वाटर स्पोर्ट्स) अकादमी में नौकायन के लिए खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्ठता केन्द्र (केआईएससीई) का उद्घाटन किया। इस केआईएससीई में फिलहाल नौकायन पर ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए पहली बार 145.16 लाख रुपये का अनुदान और फिर वार्षिक तौर पर 96.17 लाख रुपये अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह जम्मू कश्मीर का दूसरा केआईएससीई है। जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में तलवारबाजी के लिए समर्पित केआईएससीई है। इन दोनों केन्द्रों के लिए 5.08 करोड़ रूपये आवंटित किये गये है।

इसे भी पढ़ें: एएफसी चैम्पियंस लीग से विश्व को भारतीय फुटबॉल शैली दिखाएंगे एफसी गोवा के खिलाड़ी

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल से हम यहां खेलो इंडिया महिला फुटबॉल लीग शुरू करेंगे और खेल मंत्रालय द्वारा सभी प्रकार का समर्थन दिया जाएगा। हम अक्टूबर-नवंबर में पहलगाम में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे।’’ डल झील के नेहरू पार्क में हुए इस कार्यक्रम में रीजीजू के साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल के सलाहकार फारुख खान और युवा सेवाओं के सचिव आलोक कुमार शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

Allahabad High Court ने यूपी पुलिस को लगाई फटकार, दिए कड़े निर्देश

Sant Kabir Nagar में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Hamirpur में गलघोटू बीमारी से बचाव के लिए 12,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया