खेलमंत्री मनोज तिवारी का नाम बंगाल की सीनियर टीम के फिटनेस शिविर में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

इस साल विधानसभा चुनाव के जरिये राजनीतिक पारी की शुरूआत करने वाले प्रदेश के खेलमंत्री मनोज तिवारी का नाम बंगाल क्रिकेट संघ के 39 संभावित खिलाड़ियों की सूची में है। बंगाल के पूर्व कप्तान ने आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच मार्च 2020 में सौराष्ट्र के खिलाफ खेला था। तिवारी ने शिवपुर से चुनाव जीतने के बाद कहा था ,‘‘ मैं अपनी फिटनेस बरकरार रखूंगा। बंगाल के लिये कुछ और समय खेलने से मैं इनकार नहीं करता।’’ बंगाल के सीनियर संभावित खिलाड़ियों का फिटनेस शिविर 23 जुलाई से शुरू होगा।

आईपीएल में भी रहे फ्लॉप !

चेन्नई से अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाले मनोज तिवारी ने 98 आईपीएल मुकाबलों ने 28.73 के एवरेट से 1695 बनाए हैं। आईपीएल में मनोज तिवारी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन का है। 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल