खेल मंत्री रीजीजू ने साइ के नये ‘लोगो’ का किया अनावरण, 1982 के बाद पहली बार बदला Logo!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2020

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के नये ‘लोगो’ (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण किया जो शीर्ष खेल संस्था के 1982 में शुरू होने के बाद पहली बार बदला गया है। नये ‘लोगो’ में ‘एस ए आई’ मोटे अक्षरों में लिखा हुआ है जिसमें ‘बैकग्राउंड’ में खिलाड़ी की सफलता की उड़ान को दर्शाया गया है। मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित छोटे से समारोह में इसका अनावरण किया गया जिसमें खेल सचिव रवि मित्तल, साइ महानिदेशक संदीप प्रधान और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा सहित अन्य लोग शामिल थे।

प्रमुख खबरें

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने October में शेयर बाजार से निकाले 34,843 करोड़ रुपये

दिल्ली में फिर लगेगा ठगों का मेला... INDIA Bloc की रैली पर BJP का हमला

Ramlila Maidan में INDIA गठबंधन की रैली, Delhi Police ने तैनात किए 4000 जवान

Hina Khan और Rocky Jaiswal की शादी सिर्फ 15 मिनट में हुई, भूल गए थे सालगिरह