खेल मंत्रालय ने शतरंज महासंघ की बुलाई गई बैठक रद्द की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

चेन्नई। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) से उसके अध्यक्ष पी आर वेंकटरामा द्वारा शनिवार को बुलायी गयी आपात आम सभा की बैठक को रद्द करने के लिये कहा है। 

मंत्रालय ने शनिवार की बैठक रद्द करने के साथ ही महासंघ को कड़ी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी भी दी है जिसमें निलंबन या मान्यता रद्द करना भी शामिल है। खेल एंव युवा कल्याण मंत्रालय ने राजा को भेजे पत्र में लिखा है कि यह पाया गया है कि अध्यक्ष द्वारा 14 दिसंबर 2019 और सचिव द्वारा 22 दिसंबर 2019 को बुलायी गयी बैठक का एजेंडा एक जैसा है।

इसे भी पढ़ें: अनिल कुंबले की सलाह, वनडे में यह खिलाड़ी करे चौथे नंबर पर बैट‍िंग

पत्र में कहा गया है कि अध्यक्ष ने 14 दिसंबर को जो बैठक बुलायी है उसे रद्द हो सकती है और बैठक 22 दिसंबर को हो सकती है जिसे सचिव ने बुलाया है ताकि सरकारी पर्यवेक्षक इसमें भाग ले सके। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प