Sports Ministry ने 20 सदस्यीय National Sports Election Panel बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

(देर रात चलाई गई स्टोरी नए सिरे से रिपीट) नयी दिल्ली, 11 सितंबर खेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को 20 सदस्यीय राष्ट्रीय खेल निर्वाचन पैनल (एनएसईपी) का गठन किया जिसमें भारत के दो पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी शामिल हैं। यह पैनल राष्ट्रीय खेल महासंघों में चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेगा। इस पैनल का गठन संसद द्वारा 2025 में पारित राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के तहत अनिवार्य किया गया था।

पैनल में भारत के तीन पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, सुधीर त्रिपाठी और उमेश सिन्हा भी हैं। इस साल जिन प्रमुख खेल संस्थाओं के चुनाव होने हैं उनमें भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) सहित अन्य शामिल हैं। एनएसईपी अपने पैनल में शामिल अधिकारियों में से एक निर्वाचन अधिकारी को नामित करेगा जो खेल निकायों की कार्यकारी समितियों के साथ-साथ खिलाड़ी आयोगों के चुनावों के संचालन की निगरानी करेगा।

एनएसईपी के पैनल का रिकॉर्ड राष्ट्रीय खेल बोर्ड द्वारा रखा जाना है। हालांकि राष्ट्रीय खेल बोर्ड का गठन अभी नहीं हुआ है और उसमें पदों के लिए आवेदन की समय सीमा एक से अधिक बार बढ़ाई जा चुकी है। खेल मंत्रालय ने एक अन्य अधिसूचना में राष्ट्रीय खेल पंचाट (एनएसटी) में पदों के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा एक महीने बढ़ाकर 11 अक्टूबर कर दी है।

यह सातवां मौका है जब समय सीमा बढ़ाई गई है और इससे एनएसटी के गठन में देरी जारी है। इसके गठन के बाद एनएसटी देश में खेल से जुड़े सभी विवादों की सुनवाई करेगा जिससे खेल प्रशासन और चयन प्रक्रियाओं को प्रभावित करने वाले लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवादों का अंत होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

शेफ़ाली-दीप्ति के तूफान से India Women ने Bangladesh को रौंदा, Asia Cup Final में एंट्री

Ganesh Chaturthi Vastu Guide: बप्पा की मूर्ति को विराजमान करते समय रखें Direction का ध्यान, जानें सभी Vastu के नियम

Rajasthan Municipal Election के दूसरे चरण में वोटिंग, कई केंद्रों पर EVM में तकनीकी खामी

बुलेट ट्रेन की रफ्तार ...उधर होर्मुज में लगी आग, इधर जयशंकर ने आगे बढ़ने का दिखा दिया रास्‍ता