बाईचुंग भूटिया ने शुरू की ‘डेयर टू ड्रीम’ पहल की शुरूआत, इस स्कूल के साथ की साझेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

नयी दिल्ली। ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएसएफ) ने सोमवार को बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल्स (बीबीएफएस) रिहायशी अकादमी के साथ साझेदारी करके ‘डेयर टू ड्रीम’ पहल शुरू की जिसमें छह प्रतिभावान युवा फुटबॉलरों का समर्थन किया जाएगा। बीबीएफएस की सहयोगी इंडियन फुटबॉल फाउंडेशन 12 से 17 बरस के इन खिलाड़ियों की पहचान करेगी और इन्हें मणिपुर, मेघालय और उत्तराखंड के वित्तीय रूप से कमजोर परिवारों से चुना जाएगा। इस पहल के तहत डीएसएफ उनकी ट्रेनिंग का खर्चा उठाएगा और साथ ही अगले एक साल तक उन्हें शिक्षा, पोषण और प्रतिस्पर्धी अनुभव भी दिलाएगा।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक