हरियाणा में हिंसा फैलना साबित करता है कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नेता मायावती ने हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा पर काबू पाने में विफल रहने के लिए बुधवार को राज्य सरकार की आलोचना की और दावा किया कि इससे साबित होता है कि मणिपुर की तरह इस उत्तरी राज्य में भी कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: Kuno National Park में एक और चीता की मौत, अब तक 6 चीते और 3 सावक की हो चुकी है मौत

हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर छह हो गई। विहिप ने बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत की सूचना दी है। नूंह में शुरु हुई हिंसा राज्य के कुछ अलग हिस्सों तक में फैल गई। हिंसा के दौरान गुरुग्राम में कई दुकानों और गोदामों को आग लगा दी गई। पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम में मंगलवार रात कम से कम पांच इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना मिली।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन