जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने स्प्रिंग फेस्टिवल के जरिये पर्यटकों का दिल जीता

By नीरज कुमार दुबे | Mar 22, 2022

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो चुकी है और देशभर के पर्यटक यहाँ पहुँचने भी लगे हैं। खास बात यह है कि पर्यटकों के स्वागत के लिए पर्यटन विभाग इस समय तमाम तरह के कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है जिसके माध्यम से कश्मीरी गीत-संगीत, संस्कृति, खान-पान और यहां के हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रचार भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन विभाग ने कश्मीर में वसंत के आगमन का जश्न मनाने के लिए विश्व प्रसिद्ध डल झील पर स्थित जबरवां पार्क में एक पर्यटन महोत्सव का आयोजन किया। इस महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद पर्यटन सचिव सरमद हफीज ने कहा कि बसंत के मौसम का स्वागत और कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रमुख खबरें

NHAI चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की Highway Projects के लिए मांगेगा बोलियां

Delhi Police कर्मियों के परिजनों ने Parliament मार्च हिंसा पर अपनी पीड़ा जताई

Himachal Pradesh में उद्योगों को मिलेगा एकमुश्त सहमति प्रमाणपत्र: CM Sukhvinder Singh Sukhu

Bhuvaneshwar Kumar की 2027 World Cup में वापसी की मांग, R Ashwin ने चयनकर्ताओं को दिया बड़ा सुझाव