भारत के 50 से अधिक शहरों में स्पूतनिक-वी की पेशकश: डॉ रेड्डीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

हैदराबाद। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-वी की पेशकश देश के 50 से अधिक शहरों और कस्बों में की है। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने इस वैक्सीन की पेशकश 14 मई के सादे ढंग से की थी, और अब इस पायलट परियोजना का विस्तार 50 से अधिक शहरों और कस्बों तक किया गया है।

इसे भी पढ़ें: इटली के फुटबॉल चैंपियनों का हुआ जोरदार स्वागत, राष्ट्रपति से लेकर आम नागरिकों में दिखी खुशी

कंपनी ने सोमवार रात को एक ट्वीट में कहा कि वह आने वाले हफ्तों में स्पुतनिक-वी के वाणिज्यिक प्रसार को और बढ़ाएगी। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने ट्वीट किया कि अब वैक्सीन हैदराबाद, विशाखापट्टनम, बेंगलुरु, मुंबई, नवी मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, एनसीआर, चेन्नई के अलावा मिरयालगुडा, विजयवाड़ा, बद्दी, कोल्हापुर, कोच्चि, रायपुर, चंडीगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक जैसे शहरों में भी उपलब्ध है।

प्रमुख खबरें

High Uric Acid कंट्रोल करने के लिए दाल न छोड़ें, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

BSF, SSB और पुलिसकर्मियों के लिए Bengal में शुरू होगा Seema Mitra पुरस्कार

Yemen में तेज संघर्ष और नागरिक मौतों के बीच Saudi Arabia ने 5 मिसाइलें नष्ट कीं

Ahmedabad में पूर्व सैनिक पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार