Squash Star Anahat Singh ने Indian Open में किया कमाल, मिस्र के टॉप सीड टूर्नामेंट से हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2026

भारत की उभरती हुई स्टार अनाहत सिंह ने गुरुवार को यहां इंडियन ओपन स्क्वाश में सीधे गेम में जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा जबकि मिस्र के इब्राहिम एल्काबानी ने पुरुषों के शीर्ष वरीय याह्या एल्नवासनी को हराकर टूर्नामेंट में सबसे बड़े उलटफेरों में से एक को अंजाम दिया। महिलाओं की शीर्ष वरीय अनाहत ने एकल मुकाबले में मिस्र की फरीदा वालिद को 3-0 से हराया। सबसे रोमांचक मुकाबले मिस्र की जोड़ी एल्काबानी और मोहम्मद शरफ के रहे, दोनों ही पांच-गेम के कड़े मुकाबले जीत लिए।

अनुभवी जोशना चिनप्पा ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए चार गेम तक चले कड़े मुकाबले में ब्रिएन फ्लिन को आसानी से हरा दिया। वेलावन सेंथिलकुमार ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन उन्हें अमीशेनराज चंद्रन से हार का सामना करना पड़ा। रमित टंडन ने भी अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई लेकिन डंकन ली से सीधे गेम में हार गए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह