नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किया Squid Game Season 2, फैंस के लिए डायरेक्टर ने दिया बड़ा हिंट

By निधि अविनाश | Jun 13, 2022

सुपर-हिट दक्षिण कोरियाई टेलीविजन सीरिज स्क्विड गेम (Squid Game) का दूसरा सीजन जल्द नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर सीरीज के दूसरे सीजन की डेट की घोषणा भी कर दी है। नेटफ्लिक्स ने एक टीजर भी जारी किया है। इस सीरीज में दर्शकों को एनिमेट्रोनिक डॉल यंग-ही के "बॉयफ्रेंड" से मिलवाया जाएगा। स्क्वीड गेम का दूसरा सीज़न 12 जून 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में रिलीज़ होने की संभावना है। यह सीरीज एक खेल पर आधारित है जिसमें गरीब और जिन्हें पैेसे की सख्त जरूरत हो उन्हें एक खेल में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बिकिनी पहनकर Anushka Dandekar ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, देखें हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें

मुख्य अभिनेता ली जंग-जे और होयोन जंग ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड जीता था। सहायक अभिनेता ओ येओंग-सु ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता। इससे सम्मानित होने वाले पहले कोरियाई अभिनेता-अभिनेत्री बनकर इतिहास रच दिया। स्क्विड गेम टीम अब खेल के जादू को पर्दे पर वापस लाने के लिए तैयार है।निर्देशक ह्वांग डोंग-ह्युक ने कहा, "पिछले साल स्क्वीड गेम के पहले सीज़न को 12 साल लग गए, लेकिन स्क्वीड गेम को अब तक की सबसे लोकप्रिय श्रृंखला बनने में केवल 12 दिन लगे। हमारे शो को देखने और प्यार करने के लिए धन्यवाद।"

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन