PR Sreejesh का Hockey India पर बड़ा हमला, बोले- Foreign Coach के लिए मुझे हटाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2026

 भारत के महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश नेविदेशी कोचों को तरजीह देने के हॉकी इंडिया के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जूनियर टीम के कोच के पद से उन्हें हटा दिया गया। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक पोस्ट में दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता श्रीजेश ने लिखा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें हटाया गया क्योंकि हॉकी इंडिया जूनियर स्तर पर भी विदेशी कोच चाहता है। श्रीजेश ने ‘एक्स’ पर लिखा ,‘‘लगता है कि मेरा कोचिंग कैरियर डेढ साल के बाद ही खत्म हो गया है जिसमें हमने पांच टूर्नामेंट खेले और जूनियर विश्व कप समेत पांच बार पोडियम पर रहे।’’

भारत की जूनियर टीम के कोच के रूप में श्रीजेश का कार्यकाल दिसंबर 2025 में खत्म हो गया था और उन्होंने इस पद के लिए पुन: आवेदन किया था। भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टोन हैं जबकि महिला टीम के कोच नीदरलैंड के शोर्ड मारिन हैं। श्रीजेश पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद अंडर 21 पुरूष टीम के मुख्य कोच बने थे जिनके कार्यकाल में टीम ने जूनियर एशिया कप में स्वर्ण, जूनियर विश्व कप और जोहोर कप में कांस्य पदक जीता था।

श्रीजेश ने आगे लिखा ,‘‘ क्या भारतीय कोच भारतीय हॉकी का विकास नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा कि खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी कहा था कि देश को उनके जैसे कोचों की जरूरत है लेकिन हॉकी इंडिया का भरोसा सिर्फ विदेशी कोचों पर है।

उन्होंने कहा ,‘‘ सात मार्च 2026 को माननीय खेलमंत्री श्री मनसुख मांडविया के साथ एक मुलाकात में मुझे कहा गया था कि 2036 ओलंपिक की तैयारी के लिये श्रीजेश हमें तुम्हारे जैसे कोचों की जरूरत है।’’ श्रीजेश ने कहा ,‘‘ लेकिन हॉकी इंडिया का भरोसा चारों टीमों के लिये भारतीय कोचों की बजाय विदेशी कोचों पर है।’’ उन्होंने इस पोस्ट में खेलमंत्री , पीएमओ , हॉकी इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की को टैग किया है।

प्रमुख खबरें

Naveen Patnaik के रुख पर बोले Sasmit Patra, Election Commission में मतभेद के बाद CEC दें इस्तीफा

पंजाब में 2029 तक खत्म करेंगे नशा, Amit Shah का AAP सरकार पर बड़ा हमला

भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होगा डिजिटल पेमेंट

Telangana CM Revanth Reddy ने Mamnoor Airport के लिए मांगे सुझाव, Kakatiya विरासत पर फिर बहस