SRH का 'Orange' तूफान, Ishan-Klaasen ने Chennai को धोया, Playoffs का टिकट पक्का।

By Ankit Jaiswal | May 19, 2026

चेन्नई के मैदान पर खेले गए बेहद अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस जीत के साथ हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को भी अंतिम चार में पहुंचाने में मदद की, जबकि चेन्नई की राह अब मुश्किल हो गई।

चेन्नई की टीम ने इस बार परिस्थितियों को समझते हुए संयमित बल्लेबाजी की। टीम ने बड़े स्कोर के लालच में जल्दबाजी नहीं दिखाई और 180 रन तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की धीमी पारी टीम पर दबाव बढ़ाने वाली साबित हुई। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए और पावरप्ले में काफी संघर्ष करते नजर आए।

वहीं संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को गति दी। कार्तिक शर्मा ने 32 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रन और शिवम दुबे ने 26 रनों की अहम पारियां खेलीं। हालांकि कोई बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका, लेकिन सभी ने छोटी-छोटी उपयोगी पारियां खेलकर चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के गेंदबाजों ने पिच की गति को समझते हुए काफी चतुराई से गेंदबाजी की। कप्तान पैट कमिंस ने अपने युवा गेंदबाजों को साफ रणनीति दी कि गेंद की रफ्तार कम रखी जाए और बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका न दिया जाए। यही वजह रही कि चेन्नई के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके।

पैट कमिंस ने खुद शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। वहीं युवा तेज गेंदबाजों ने भी धीमी गेंदों और छोटी लंबाई का बेहतरीन इस्तेमाल किया।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रैविस हेड जल्दी आउट हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा भी तेजी से रन बनाने में संघर्ष करते दिखाई दिए। हालांकि इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी संभाल ली।

दोनों बल्लेबाजों के बीच 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। ईशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 26 गेंदों में 47 रन बनाकर मैच को हैदराबाद की तरफ मोड़ दिया।

बता दें कि क्लासेन को एक आसान मौका भी मिला था जब स्पेंसर जॉनसन ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

चेन्नई की गेंदबाजी इस मुकाबले में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी। जहां हैदराबाद के गेंदबाजों ने पिच के हिसाब से बदलाव किए, वहीं चेन्नई के गेंदबाज अपनी सामान्य रणनीति पर ही टिके रहे और इसका नुकसान टीम को उठाना पड़ा।

ईशान किशन शुरुआत में पिच की गति को समझने में थोड़ा समय लेते नजर आए। एक समय उनका स्कोर 26 गेंदों में 32 रन था, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने खुलकर शॉट खेले और टीम को जीत की ओर पहुंचा दिया।

आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बाद टीम का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदें अब दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर हो गई है।

प्रमुख खबरें

Pakistan पर क्लीन स्वीप का खतरा, Test Series में इतिहास रचने से 3 विकेट दूर Bangladesh

Afghanistan Series: Team India में Shubman Gill युग की शुरुआत, रोहित-विराट की वापसी

UFC स्टार Pooja Tomar का बड़ा बयान- सही सपोर्ट मिले तो MMA में दुनिया पर राज करेगा India

Premier League Title Race: आखिरी मोड़ पर जंग, Arsenal की जीत ने Man City की बढ़ाई टेंशन