ऑस्ट्रेलिया जाने की कोशिश कर रहे लोगों को श्रीलंका ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2017

कोलंबो। नाव से गैरकानूनी तरीके से ऑस्ट्रेलिया जाने की कोशिश कर रहे 22 लोगों को श्रीलंका की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुणासेकरा के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों को तटीय शहर पुट्टलम से गिरफ्तार किया गया। यह राजधानी कोलंबो से 120 किलोमीटर उत्तर में है। ये लोग अदालत में पेश होंगे।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी मानव तस्करी को रोकने के लिए एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। साल 2013 से श्रीलंका का कोई भी नागरिक शरण लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचा है। लेकिन प्रशांत द्वीपीय देशों नौरू और पापुआ न्यू गिनी में रह रहे शरण मांगने वाले 2000 से अधिक लोगों में बड़ी संख्या श्रीलंकाई, ईरानी और अफगान लोगों की है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!