अवैध वीजा के आरोप में श्रीलंका ने पाकिस्तानी नागरिक सहित 4 लोग को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में तलाशी अभियानों के दौरान पुलिस ने आव्रजन और प्रवास नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक पाकिस्तानी सहित चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ‘न्यूज फर्स्ट’ की खबर के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में दो नाइजीरियाई, एक पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। बिना वैध वीजा के देश में रह रहे 25 वर्षीय एक पाकिस्तानी और 24 वर्षीय एक बांग्लादेशी को ग्रांडपास में गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई पुलिस ने दिल्ली-आधारित फोटो पत्रकार को किया गिरफ्तार

 

उकवात्ते, अविस्सवेला से 26 और 31 वर्षीय दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। वे बिना वैध वीजा के रह रहे थे। इन लोगों को अदालतों में पेश किया जाएगा। श्रीलंका में 21 अप्रैल को ईस्टर के दिन तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में 253 लोग मारे गये थे और 500 अन्य घायल हुए थे। इसके बाद देश से हाई अलर्ट पर है। हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने ली थी। हालांकि, सरकार हमलों के लिए स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) को जिम्मेदार मानती है।

प्रमुख खबरें

Smriti Irani hits Back At Pakistani Leader | चुनाव के बीच राहुल गांधी की तारीफ करने वाले पाकिस्तानी नेता फवाद हुसैन पर स्मृति ईरानी का पलटवार | Watch Video

Uttar Pradesh: प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू

Maharashtra: EVM में हेरफेर करने के लिए शिवसेना-यूबीटी नेता से 2.5 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार

Air India Express के अनेक विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना दी, कई उड़ान रद्द