श्रीलंका ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया, पाकिस्तान की धमाकेदार जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

बासेटेरे। कप्तान दुनिथ वेल्लालागे के हरफनमौला प्रदर्शन से श्रीलंका ने आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के ग्रुप डी के मैच में आस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया। वेल्लालागे ने पहले फिरकी का जाल बुलकर 28 रन देकर पांच विकेट लिये जिसकी वजह से आस्ट्रेलियाई टीम 175 रन पर आउट हो गई।उनके अलावा ट्राविन मैथ्यू और मतीशा पथिराना ने भी दो दो विकेट लिये। जीत के लिये आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने एक समय चार विकेट 49 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद वेल्लालागे ने 71 गेंद में 52 रन बनाकर टीम को संकट से निकाला। उन्होंने विकेटकीपर अंजाला बंडारा (33) और रानुदा समररत्ने (नाबाद 32) के साथ दो अहम साझेदारियां भी की। श्रीलंका ग्रुप डी में दो मैचों में चार अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया एक जीत के बाद तीसरे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री