श्रीलंका ने कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2020

कोलंबो। श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की। संक्रमित व्यक्ति चीनी पर्यटक है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी डॉ सुदथ समरवीरा ने बताया कि संक्रमित महिला की उम्र करीब 40 साल है और वह पिछले सप्ताह चीन के हुबेई प्रांत से पर्यटक के रूप में श्रीलंका आयी थी। 

बुखार से पीड़ित महिलाको शनिवार को राज्य द्वारा संचालित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस अस्पताल मेंघातक संक्रामक रोगों से पीड़ित लोगों का इलाज होता है। चीन में कोरोना वायरस से हजारों लोग बीमार हुए हैं और कई लोगों की मौत हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: हांगकांग में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की बिल्डिंग पर प्रदर्शनकारियों ने फेंका बम

 Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले