पाक दौरे के लिए तैयार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, रक्षा मंत्रालय की मंजूरी का इतंजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के दौरे पर जाने की उम्मीद है लेकिन वह रक्षा मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार करेगा। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा कि वे अपने मेजबान के सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट थे लेकिन पिछले हफ्ते संभावित आतंकी हमले की रिपोर्ट को जांच के लिए रक्षा मंत्रालय के पास भेजा गया है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम मार्च 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में टेस्ट मैच के दौरान आतंकी हमले का शिकार बनी थी। आतंकियों के हमले में श्रीलंका के छह खिलाड़ी घायल हो गए थे। पाकिस्तान के छह पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: एशेज की लड़ाई ने विश्व के सामने रखा टेस्ट क्रिकेट का असली रोमांच !

इस हमले के बाद अधिकांश अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान के दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बोर्ड को चेतावनी दी थी कि उसे टीम के खिलाड़ियों पर संभावित आतंकी हमले की अपुष्ट सूचना मिली थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद दौरा तो रद्द नहीं किया लेकिन सरकार से सुरक्षा की स्थिति का पुन: आकलन करने और टूर्नामेंट को लेकर अंतिम फैसला करने को कहा है।

प्रमुख खबरें

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व